रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा प्रवासी छात्रवृति योजना के तहत त्रिनिशा तरुण और उषा तिरु आज ब्रिटेन के University of Sussex में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। झारखंड की बेटियाँ अब विदेशों में पढ़कर अपने सपनों को पंख दे रही हैं और भविष्य में एक समृद्ध व सक्षम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।झामुमो नेता कुणाल सारंगी ने बताया है कि, ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ससेक्स यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों की टीम अगले वर्र्ष जनवरी में रांची आएगी और द्विपक्षीय साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगी।
पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन को बताया, ”माननीय CM हेमंत सोरेन सर, यहां अपने लेक्चर के दौरान, मैं हमारे झारखंड के इन दो सुपर स्टार्स से मिला, जिन्हें मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप के ज़रिए Sussex यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिला और उन दोनों ने अपने सपनों को हकीकत में बदलने में मदद करने के लिए आपको धन्यवाद दिया। जय झारखंड!”
सीएम हेमंत सोरेन ने ख़ुशी जाहिर की ”कितनी सुखद अनुभूति होती है कि यह देखकर कि हमारे झारखण्ड के युवा विदेश में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अबुआ सरकार की हरसंभव कोशिश रहती है कि युवाओं के सपनों को पंख मिले और हर उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान हो।मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप हमारी उसी कोशिश की एक कड़ी है। आप सभी आगे बढ़ते रहें। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और झारखण्ड से आपके इस भाई का जोहार।”
बता दें कि ससेक्स यूनिवर्सिटी इंग्लैंड के फाल्मर, ईस्ट ससेक्स में स्थित एक सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1960 के दशक में हुई थी। यह अपने अनुसंधान-गहन दृष्टिकोण और विश्व स्तर पर उच्च स्थान, विशेष रूप से विकास अध्ययन के लिए, के लिए जाना जाता है, और इसमें विभिन्न विषयों के 14,000 से अधिक छात्र हैं।




