रांची के संत जोन्स हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो स्मारक इंटर भिखारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई . तीन दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मांडर बनाम दिघिया टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो समाज के लिए मार्गदर्शक और मजबूत स्तंभ रहें . उनका सिद्धांत , लोगों के प्रति प्रेम , समाज के लिए त्याग को हम हमेशा याद रखेंगे . दूरदर्शी सोच वाले स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो किसी विशेष धर्म के लिए नहीं थे , बल्कि उनका का रिश्ता हर एक व्यक्ति से मानवता का रहा . आज जरूरत समाज को कमजोर करने वाली खतरनाक ताकतों के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ने की है . आदिवासी समाज इसमें अगुवा की भूमिका में रहा है और आगे भी रहेगा .




