रांची : गुरुनानक स्कूल परिसर में “प्रकाश उत्सव” में परिवार के साथ शामिल हुए सीएम

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं विधायक Kalpana Soren गुरुनानक स्कूल परिसर, पी०पी० कंपाउंड रांची में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में शामिल हुए। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर उन्होंने सभी को लख-लख बधाइयां दीं।एक्स पर सीएम ने लिखा ”श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षा से प्रेम, करुणा, समानता और मानवता का संदेश तथा समाज में भाईचारे, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। आइए, इस पावन अवसर पर हम श्री गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर राज्य को शांति, सौहार्द और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here