बेगूसराय, बिहार: बिहार वधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गाँधी आजकल बिहार दौरे पर हैं. लगातार पचार-प्रसार कर रहे हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय कहा है कि, “बिहार में हमारा महागठबंधन सत्ता में आएगा और हम आपको सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करेंगे। मैं आपको व्यक्तिगत गारंटी देता हूं कि जिस दिन केंद्र में INDIA गठबंधन सत्ता में आएगा, हम नालंदा विश्वविद्यालय जैसा अच्छा विश्वविद्यालय खोलेंगे। हम ऐसा विश्वविद्यालय खोलेंगे जहां दुनिया भर से छात्र आएंगे और दाखिला लेंगे…”राहुल गांधी कहते हैं “…यह (नालंदा यूनिवर्सिटी) दुनिया की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटीज़ में से एक थी। हमारी सरकार, UPA सरकार के दौरान, हमने नालंदा यूनिवर्सिटी को फिर से शुरू करने और बिहार को एक बार फिर शिक्षा का ग्लोबल सेंटर बनाने की कोशिश की। लेकिन BJP ने वह सारा काम रोक दिया…”




