गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों का इस्तीफा

0
CM Bhupendra Patel

गुजरात :गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों के इस्तीफे की राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इसकी पुष्टि की.गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है.गुजरात विधानसभा चुनाव अभी दो साल दूर हैं, लेकिन राज्य के सभी मंत्रियों के इस्तीफ़ा देने से हलचल मच गई है.16 मंत्रियों में आठ कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री शामिल हैं.नए मंत्रियों को कल, 17 अक्टूबर, 2025 को महात्मा मंदिर में शपथ दिलाई जानी है। हालांकि, उससे पहले आज रात राज्य BJP और मुख्यमंत्री ने एक जरूरी मीटिंग बुलाई है। मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों को इस मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है।
क्या है कैबिनेट गठन का नियम?
गुजरात के मंत्रिपरिषद में अब तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत 17 मंत्री थे। इनमें 8 कैबिनेट स्तर के मंत्री थे जबकि इतने ही राज्य मंत्री थे। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा कुल कुल 182 सदस्यों वाली है। इनमें से कुल संख्या के 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। इसी महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह गुजरात भाजपा के अध्यक्ष बने थे। सीएम भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here