झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरांडा जंगल में शुक्रवार शाम आईईडी विस्फोट में CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर घायल हो गए थे।राउरकेला के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को वे शहीद हो गए। घटना में दो अन्य सुरक्षा कर्मी एक इंस्पेक्टर और एक सहायक उप-निरीक्षक भी घायल हुए थे। उनका इलाज जारी है।




