दुर्गा पूजा पर सीएम का उपहार, लाभुकों के खाते में पहुंची सितंबर की सम्मान राशि

0
Hemant soren

रांची: दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (सितंबर माह)

अनगड़ा – 16,868 लाभुक

अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,165 लाभुक

बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,248 लाभुक

बेड़ो – 20,818 लाभुक

बुण्डू – 8,534 लाभुक

बुण्डू नगर पंचायत – 3,569 लाभुक

बुढ़मू – 18,081 लाभुक

चान्हो – 19,939 लाभुक

हेहल शहरी क्षेत्र – 15,463 लाभुक

ईटकी – 10,531 लाभुक

कांके – 31,951 लाभुक

कांके शहरी क्षेत्र – 1,330 लाभुक

खलारी – 9,715 लाभुक

लापुंग – 11,417 लाभुक

माण्डर – 23,437 लाभुक

नगड़ी – 18,000 लाभुक

नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7,559 लाभुक

नामकुम – 18,037 लाभुक

नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,195 लाभुक

ओरमांझी – 18,404 लाभुक

राहे – 9,644 लाभुक

रातू – 18,822 लाभुक

सिल्ली – 21,403 लाभुक

सोनाहातू – 13,114 लाभुक

तमाड़ – 18,714 लाभुक

सदर शहरी क्षेत्र – 21,626 लाभुक

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल उन्हें त्योहार के समय आर्थिक संबल प्राप्त होता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here