पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया याद

0
hemant soren

झारखण्ड : आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेताओं और नागरिकों ने डॉ. सिंह को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने भी उन्हें आज याद करते हुए लिखा ”देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी की जयंती पर शत-शत नमन।”पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान राष्ट्र के लिए किए गए योगदान को याद करते हैं।” प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उनके प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रहते हुए निभाई गई भूमिकाओं को भारत के विकास में “अहम मील के पत्थर” बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here