“क्लाइमेट स्मार्ट गांव” की शुरुआत,सतत ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

0
dipika pandey singh

झारखण्ड : आज कोचा खास में समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गाँव की शुरुआत हुई। तोरपा के तपकारा पंचायत अंतर्गत ग्राम कोचा में समुदाय आधारित “क्लाइमेट स्मार्ट गांव” के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड श्रीमती Dipika पाण्डेय सिंह शामिल हुई।यह पहल जलवायु परिवर्तन से निपटने, पर्यावरण संरक्षण और सतत ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए मईया सम्मान योजना (₹2500 मासिक सहायता), बिजली बिल माफी और मनरेगा में 100 दिन रोजगार जैसी योजनाओं से ग्रामीण आजीविका को नई ताक़त दे रही है।इन प्रयासों से महिलाएँ संगठित होकर कृषि-प्रसंस्करण, उद्यमिता और हरित आजीविका की नई राह बना रही हैं। गाँव अब सशक्त, आत्मनिर्भर और जलवायु-लचीले विकास के मॉडल बन रहे हैं।इस अवसर पर खूंटी सांसद KC MUNDA और तोरपा विधायक Sudeep Guria उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here