RU के प्रोफेसर व छात्रों ने कांग्रेस महासचिव के समक्ष JET परीक्षा में लाइफ़ साइंस के सभी एलाइड विषयों को शामिल करने की माँग रखी

0
deepika pandey singh

रांची: आज रांची स्थित आवास पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे से रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व छात्रों ने मुलाक़ात कर JET परीक्षा में लाइफ़ साइंस के सभी एलाइड विषयों को शामिल करने की माँग रखी। दुबे ने छात्रों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और आश्वस्त किया कि सरकार उनके भविष्य से जुड़े हर न्यायसंगत मुद्दे के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवा ही राज्य व राष्ट्र की असली शक्ति हैं और उनकी प्रतिभा व सपनों को साकार करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here