सीएम से मिले कोयला मंत्री, माइंस क्लोजर और झरिया मास्टर प्लान को लेकर रांची में की प्रेस वार्ता

0
coal minister

झारखंड दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री कृष्णा रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इससे पहले कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने JSSPS, खेलगांव का दौरा कर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पदक विजेताओं को सम्मानित किया, जन्मदिन पर बच्चों को उपहार दिए और अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर का निरीक्षण किया।इसके अलावा रांची में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. कृष्ण रेड्डी ने कहा कि अवैध कोयला खनन एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने ज़ोर दिया कि कोयला मंत्रालय देश की मज़बूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में अहम और शानदार योगदान देगा।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जानकारी दी कि कोल मंत्रालय माइंस वाटर यूटिलाइजेशन पर काम कर रहा है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और गोवा में इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. देश में 143 ऐसे कोल माइंस हैं, जिनका क्लोजर अभी तक नहीं हुआ है. इन माइंस के पानी का उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए माइंस क्लोजर की प्रक्रिया शुरू की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सभी 143 माइंस को नियमों के अनुसार बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए धन की कोई कमी नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here