झारखंड: राज्य की Hemant Soren सरकार ने त्योहारों से पहले लाखों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।सितंबर माह में 50 लाख से अधिक मां-बहनों को मईयां योजना की राशि मिलेगी। साथ ही 11.75 लाख वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभुकों को तीन माह की पेंशन का भुगतान होगा।15 सितंबर के बाद राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी और दीपावली व छठ से पहले अक्टूबर माह की राशि भी लाभुकों के खाते में पहुंचा दी जाएगी।इसके लिए हेमंत सरकार ने 9,600 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।




