रांची:शिक्षक दिवस के अवसर पर 128 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

0
128 teachers were honored

रांची : शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद सभागार में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री राजेश प्रसाद शामिल हुए।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और निष्ठापूर्वक सेवाएँ देने वाले 128 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने अपने नवाचारों, परिश्रम और समर्पण से राज्य के शैक्षिक परिदृश्य को नई दिशा देने का कार्य किया है।समारोह में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उप निदेशक श्री प्रदीप चौबे, श्री बिंध्याचल पांडेय, सहायक निदेशक श्री बांके बिहारी सिंह समेत सभी जिलों के डायट से आए संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here