रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रोजेक्ट भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण-सह-मेधा सम्मान समारोह में शामिल हुए। नवनियुक्त स्नाकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों, सहायक आचार्य और प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र मिला।जैक, सीबीएसई, आईसीएसई एवं सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के 10 वीं तथा 12 वीं के टॉपर्स तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग के सफल विद्यार्थी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का उद्देश्य राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। अगर हम मिलकर आगे बढ़े तो निश्चित रूप से राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। मुझे उम्मीद है कि शिक्षा के क्षेत्र में हम सब मिलकर अंधेरे से रोशनी की ओर तेज गति से आगे बढ़ेंगे.




