रांची जिले में 103567 राशनकार्ड संदिग्ध पाए गए हैं, जिनके सत्यापन के बाद रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में 14018 डुप्लीकेट राशन कार्ड का खुलासा हुआ है, जो एक ही व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक बनाए गए थे।18 वर्ष से कम उम्र के या 100 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के नाम दर्ज 22154 राशन कार्ड ऐसे पाए गए हैं। वहीं, 46225 राशनकार्ड ऐसे हैं, जिनका धारक पिछले छह माह या उससे ज्यादा समय से राशन नहीं ले रहा था, या फिर कभी भी उठाव नहीं किया।जिले में बड़ी संख्या में ऐसे अपात्र लोग भी सामने आए हैं, जिन्होंने गलत तरीके से राशन कार्ड बनवा रखा था। कुछ ऐसे भी राशन कार्ड हैं जिनकी पहचान तक नहीं हो पा रही है। 21117 राशन कार्ड ट्रेसलेस हैं, जिनका आधार संदिग्ध है. अब सभी संदिग्ध कार्डों को सत्यापित कर रद्द किया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अंतिम रूप से आदेश जारी करते हुए कहा है कि बकाया राशि को शीघ्र ही ऑनलाइन जमा करें, अन्यथा बाध्य होकर विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी जाएगी। राशन कार्ड घोटाले में प्रखंड व शहरी क्षेत्र से अयोग्य लाभुकों द्वारा 14.5 लाख रुपये का अनाज उठाया गया है।




