छोटे तालाब में डूबा युवक,NDRF की मांग को लेकर कई घंटों तक लोगों ने बाधित रखा यातायात

0
talaab

राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में आज सुबह एक युवक के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर युवक की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद नहीं मिलेगी, युवक को निकालना संभव नहीं है। लोगों ने पुलिस पर दबाव डालते हुए एनडीआरएफ को तुरंत मौके पर बुलाने की मांग की।इसी मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here