राखी के धागे से रोजगार की डोर-मंत्री डॉ इरफान अंसारी का 10,000 पदों की बहाली का ऐलान, 6,000 बहनों के नाम

0
irfan ansari

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार झारखंड में गमगीन माहौल के बीच मनाया गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक, गुरुजी श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के निधन के कारण पूरे झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित है। इसी पृष्ठभूमि में, झारखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को मिहिजाम स्थित दुर्गा मंडप पहुँचे, जहाँ बहनें बड़े उत्साह और प्रेम से उनकी प्रतीक्षा कर रही थीं।

जैसे ही मंत्री जी ने मंडप में प्रवेश किया, माहौल आत्मीयता और स्नेह से भर गया। बहनों ने राखी की थाल सजाकर उनका स्वागत किया और स्नेह के साथ राखी बाँधने लगीं। देखते ही देखते उनकी दोनों कलाइयाँ रंग-बिरंगी राखियों से भर गईं। हर बहन के चेहरे पर अपने भाई को राखी बाँधने की खुशी साफ झलक रही थी।आगे मंत्री जी ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपनी सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए। उपहार पाकर बहनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसी बीच, इससे भी बड़ा “उपहार” देते हुए माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग में 10,000 पदों की बहाली निकाली जाएगी, जिसमें से 6,000 पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में मंत्री जी ने अपने गुरुजी, श्रद्धेय शिबू सोरेन जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान पूरा मंडप भावुक वातावरण में डूब गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here