निशिकांत दुबे: कल देवघर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ़्तारी दूँगा

0

रांची: पूजा करने के कारण यह केस है,अभी तक 51 केस मेरे उपर दर्ज है । कल देवघर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ़्तारी दूँगा. ये प्रतिक्रिया सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स के जरीए बाबूलाल मरांडी के बयान पर दी है. दरअसल मामला ये है कि पिछले दिनों बाबा मंदिर के निकास गेट से मंदिर के अंदर जबरन प्रवेश के मामले में गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, कनिष्कांत दुबे, शेषाद्री दुबे, मनोज तिवारी के सचिव एवं अभयानंद झा पर एफआइआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर बाबा मंदिर थाना में दर्ज किया गया है। पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में धार्मिक परंपरा में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराएं लगाई गई है। अब इसी पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी भड़के हुए नजर आ रहे हैं.

भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ”नीचता की हद पार करने पर उतारू होकर साज़िश रचने और षड्यंत्र करने में लगे रहने वाले झारखंड पुलिस के कुछ अफ़सरों को याद रखना चाहिए कि वर्दी पहनने का मतलब जनता की रक्षा है, ना कि व्यक्तिगत वैमनस्यता और निजी स्वार्थ पूर्ति के लिये न्याय का गला घोंटना।अगर कानून के रक्षक ही साज़िश करने लगें,तो जनता का भरोसा टूटता नहीं, बल्कि एक दिन उठकर सच्चाई का तूफ़ान बन जाता है।ये नहीं भूलना चाहिए कि कुर्सी और वर्दी समय के मेहमान हैं…कर्म और नीयत ही असली पहचान है!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here