उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हर्षिल के पास धाराली क्षेत्र में बादल फटने से भीषण तबाही की घटना हृदयविदारक है।Kheer Ganga नदी जलस्तर अचानक उफान पर आ गया, जिससे घर, होटल व होमस्टे बह गए।इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।



