Ranchi:राजधानी राँची में ई-रिक्शा से स्कूल जा रही एक 11 साल बच्ची का अपहरण हो गया है।अपराधियों ने 3-4 राउंड फ़ायरिंग भी की है।मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है।मात्र 2 घंटे में प्रशासन की सक्रियता और दबिश के कारण रामगढ़ के कुज्जू के पास बच्ची को रोड पर छोड़ कर अपराधी फरार हो गए।रांची पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि”चुटिया थाना अंतर्गत सिरमटोली से छात्रा के अपहरण की सूचना रांची पुलिस मिलते ही तत्काल नाकेबंदी कर रांची सहित आस पास के जिलों में सूचना का सम्प्रेषण करते हुए अलर्ट जारी कर एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा अंतरजिला समन्वय स्थापित करते हुए अपहृत बच्ची को महज 02 घंटे के अंदर रामगढ़ जिला के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए गिरफ्तारी हेतु कई टीमों के द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है।”




