देवघर:तीसरी सोमवारी को बच्चों के डायपर, बिस्कुट और दूध जैसी आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जा रही

0
deoghar dc

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के तीसरे सोमवारी को प्रातः 04:06 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा नगरी में शिवभक्तों की गूंज से कुमैठा तक रुटलाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे है।बाबा बैद्यनाथ की नगरी में महिला श्रद्धालुओं और बच्चों की सुविधा हेतु बनाए गए विभिन्न मातृत्व विश्राम गृह में सैनिटरी नैपकिन, बच्चों के डायपर, बिस्कुट और दूध जैसी आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जा रही है, ताकि मेला क्षेत्र में बच्चों और महिला श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसके आलावा तीसरी सोमवारी को लेकर IMCR का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सजग रहकर कार्य करने का डीसी ने निर्देश दिया। डीसी ने बताया कि मेला क्षेत्र की निगरानी के साथ विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कंट्रोल रूम का काफी महत्वपूर्ण स्थान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here