बोकारो के गोपालपुर में आसमानी बिजली गिरने से 5 लोगों के मृत्यु होने की खबर पर स्वास्थ मंत्री irfan अंसारी ने शोक व्यक्त किया है.मंत्री ने कहा है कि आपदा प्रबंधन विभाग से परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्री ने एक्स पर लिखा ”बोकारो में वज्रपात से 5 लोगों की मृत्यु की घटना काफ़ी दुःखद है।मेरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।आपदा प्रबंधन विभाग से परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी।”




