लातेहार:आज दिनांक 15.07.25 को JJMP उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर लवलेश गांझु उर्फ लवकेश गांझु जिसके उपर विभिन्न थानों में 50 से भी अधिक गंभीर मामले दर्ज है. IG पलामू प्रमंडल श्री सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक लातेहार, समादेष्टा CRPF 11Bn एवं समादेष्टा SSB-32 Bn के समक्ष आत्मसमर्पण किया.इस मौके पर IG पलामू एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार ने मुख्याधारा में लौटे उक्त JJMP उग्रवादी को सम्मानित किया ,मुख्याधारा से भटके नक्सलियों/उग्रवादियों को झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु सरेंडर करने को कहा।




