डुमरी विधायक जयराम महतो ने चुनाव से पहले वादा करते हुए कहा था कि अगर जनता उन्हें विधायक बनाती है तो वह अपनी सैलरी के 75 प्रतिशत पैसे जनता के बीच बांट देंगे।जयराम महतो ने अपना ये चुनावी वादा पूरा कर दिया है. बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, नावाडीह, बोकारो में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में मैट्रिक और इंटर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राज्यपाल संतोष गंगवार ने सम्मानित किया। 4 टॉपरों को लैपटॉप, 36 टॉपरों को टैबलेट और 70 पंचायत के 70 टॉपरों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान जयराम महतो ने अपने वादे के अनुसार इस प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन में विधायक के वेतन की 75 प्रतिशत राशि खर्च की गयी है. विधायक जयराम महतो ने कहा, “मैंने यह तय किया है कि अपने वेतन का 75 प्रतिशत हिस्सा पब्लिक सेक्टर में खर्च करूंगा। इस बार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है, अगली बार किसानों, महिलाओं या जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाएगी। यह निर्णय हर माह की जरूरत के अनुसार लिया जाएगा।”




