सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर बताया कि गत दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में साथी मंत्री हफिजुल हसन की हार्ट सर्जरी हुई थी। आज अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।मरांग बुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूँ।
मंत्री हफिजुल हसन ने एक्स पर आभार व्यक्त किया ”प्रिय मित्रों, शुभचिंतकों, मधुपुर विधानसभा और समस्त झारखंडवासियों।आप सभी के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपकी दुआओं, शुभकामनाओं और अटूट समर्थन के कारण मेरी स्वास्थ्य स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मेरी हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चिकित्सकों ने मुझे आश्वस्त किया है कि मैं अब खतरे से बाहर हूँ, और यह सब आपकी प्रार्थनाओं का परिणाम है।फिलहाल, मैं कुछ और दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रहूँगा ताकि पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकूँ। मैं शीघ्र ही स्वस्थ होकर आप सभी के बीच अपनी जिम्मेदारियों के साथ वापस लौटूँगा।आपके स्नेह, प्रेम और दुआओं ने मुझे इस कठिन समय में हिम्मत दी और मेरे जीवन में आशा की नई किरण जगाई। एक बार पुनः आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया।इंशा अल्लाह, आपकी दुआओं के बल पर मैं जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर आपसे फिर मिलूँगा।अल्लाह हाफिज़,आपका,हाफिजुल हसन”




