झारखंड में जल्द नगर निकाय का चुनाव होगा, CM सोरेन के निर्देश पर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है.सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्य पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा है। आयोग के अध्यक्ष व सदस्य के एक पद पर अगले सप्ताह नियुक्ति की उम्मीद जताई जा रही है।इसी के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति की जा सकती है। क्योंकि राज्य निर्वाचन आयुक्त के बिना निकायों का चुनाव नहीं हो सकता है।




