देवघर:बाबा बैद्यनाथ धाम को समर्पित पूर्वोत्तर भारत का महापर्व पावन श्रावण मेला 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु की गई विभिन्न तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व पुलिस पदाधिकारियों को डीसी ने निर्देशित किया कि सुगम व सुरक्षित जलार्पण के साथ सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ और व्यवस्थित रखें।साथ ही मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान की प्रस्थान करें। इसके अलावा श्रद्धालुओं के सुलभ व सुरक्षित जर्लापण कराने के उद्देश्य से राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार भी0आइ0पी0 (VIP), भी0भी0आई0पी0 (VVIP) एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन (Out of turn darshan) पर पूर्णतः रोक लगाई गई है।




