चाईबासा: सीएम हेमंत सोरेन से एक्स पर मदद की गुहार लगाते हुए, नेहा निशाद लिखती हैं ”आज एक बच्ची सलोनी का दाखिला सिर्फ इसलिए नही हुआ क्योंकि उसके पास मार्कशीट नहीं है।आश्चर्य की बात है कि सर्वशिक्षा के तहत ऐसा कोई नियम नही है पर नशापान की शिकार सलोनी अब पढ़ना चाह रही है तो विद्यालय काग़ज़ का हवाला देकर बच्ची को निकाल दिया।बच्ची दूसरे के घर काम करने को मजबूर है।मामला पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा का है।बच्ची तीन साल से विद्यालय नही गई है और आज राजकीय कन्या उच्च विद्यालय चाईबासा मे बच्ची सभी कागजो के साथ पहुँची। परंतु मार्कशीट नही है उसके पास इसलिए उसका दाखिला नही हुआ।बच्ची का दाखिला करवाने मे मदद करे।” अब सीएम सोरेन ने मामले पर तुरंत ऐक्शन लेते हुए चाईबासा डीसी को निर्देश जारी किया है कि ”अविलंब संज्ञान लें एवं सलोनी की हर संभव मदद करते हुए सूचना दें।”




