झारखंड: दुबई स्थित Masai Contracting L.L.C. में कार्यरत झारखंड (गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद) के 15 प्रवासी श्रमिकों ने वतन वापसी व बकाया वेतन को लेकर सरकार से गुहार लगाई थी। मामले में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने निर्देश जारी किया है कि झारखण्ड के कामगारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा POE,राँची,विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास,दुबई से समन्वय कर अप्रैल माह का वेतन भुगतान कराया गया। बता दें कि सभी 15 प्रवासी श्रमिक दुबई स्थित मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में कार्यरत हैं। वतन वापसी की गुहार लागते हुए उन्होंने शिकायत की थी कि कंपनी द्वारा किसी प्रकार का वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। जिसके बाद दो जुलाई को कंपनी ने अप्रैल 2025 का वेतन कुल ₹5,55,242 रुपये भुगतान किया गया है। शेष बकाया पारिश्रमिक का भुगतान करने एवं भारत वापसी की व्यवस्था का आश्वासन कंपनी के प्रतिनिधि एन.टी. रेड्डी (महाप्रबंधक) ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों को दिया है।




