बारिश से नुकसान , मिलेगा मुआवजा , विधायक और मंत्रियों को मंत्री इरफान अंसारी ने लिखा पत्र

0
irfan ansari

झारखंड:लगातार भारी बारिश के कारण…झारखंड के सभी जिलों में जान माल की भारी नुकसान हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वो सही आकलन का रिपोर्ट भेजें। जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक और मंत्रियों को भी मंत्री इरफान अंसारी ने पत्र लिखा है कि आप लोग भी जनता के बीच जा कर स्पष्ट आकलन करा कर रिपोर्ट भेजें ताकि मैं शीघ्र उन्हें मुयावजा दिला सकूं।

पत्र में लिखा:

विगत कई दिनों से झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार अतिवृष्टि हो रही है जिससे राज्य के सभी जिलों में इस अतिवृष्टि से जन-मानस को काफी क्षति होने की सुचना मिल रही है। आप सभी माननीय सदस्य अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से राज्य के जन-मानस को हुए नुकसान का आकलन किया जाना आवश्यक है ताकि राज्य के आमजनों को हुई क्षति का मुआवजा भुगतान किया जा सके।अतएव आप सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि इस संबंध में अपने-अपने जिला उपायुक्त एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक आपात बैठक आहूत कर हुए क्षति का समुचित आकलन करवाकर एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर तत्संबंधी प्रस्ताव / अधियाचना अविलम्ब अधोहस्ताक्षरी / आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची को भेजी जाए जिससे राज्य के लोगों को हुए क्षति का मुआवजा भुगतान कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके।आप सभी माननीय से अपेक्षित सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here