साहिबगंज के भोगनाडीह में हुए उपद्रव के मामले में गोड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी 2 लोगों को गोड्डा पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ़्तार किया है।गोड्डा एसपी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया।गिरफ्तार लोगों में एक का नाम सुधीर कुमार है और दूसरे का नाम गणेश मंडल है।ये जमशेदपुर में रहते हैंl इनकी गिरफ्तारी गोड्डा नगर क्षेत्र से हुई है,3 हथियार और गोली भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन्हें भोगनाडीह में हुए उपद्रव का मास्टर माइंड बताया है।




