रांची के इटकी प्रखंड के इटकी पूर्वी गांव की अनुमति देवी ने आशा सखी मंडल से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में एक नई शुरुआत की। समूह के जरिए कुल ₹1,30,000 का ऋण लेकर उन्होंने ब्यूटी पार्लर और लेडीज काउंटर की स्थापना की। आज उनकी सालाना आमदनी ₹1.5 से 2 लाख रुपए तक पहुँच गई है, जिससे उनके जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ी है। अनुमति देवी बताती हैं कि सखी मंडल ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और अब वे न केवल खुद के लिए कमाती हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। इसके लिए वह समूह और जेएसएलपीएस की आभारी हैं।




