हजारीबाग: बॉडम बाजार के श्री ज्वेलर्स में बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फा*यरिंग

0
Shree Jewelers

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर आज दिनदहाड़े हजारीबाग के गोला रोड, बॉडम बाजार स्थित महावीर स्थान चौक के पास श्री ज्वेलर्स में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। सांसद मनीष जायसवाल ने मामले पर बात करते हुए झारखंड सरकार पर सवाल खड़े करते हुए पूछा हजारीबाग के व्यापारीगण व आम जनता डरी हुई है, कहां है झारखंड सरकार ?सांसद ने कहा”चेहरे ढके हुए और हेलमेट पहने हुए हमलावर बिना किसी डर के शहर के अतिव्यस्त इलाके में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।सौभाग्य से किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने शहर के व्यवसायियों और आम नागरिकों में भारी दहशत पैदा कर दी है।यह बेहद चिंताजनक स्थिति है — शांत और सौहार्द्र के लिए प्रसिद्ध हजारीबाग अब अपराधियों के निशाने पर है।लगातार एक के बाद दूसरी घटनाएं हो रही हैं …आज समस्त हजारीबाग के व्यापारीगण व आम जनता डरी हुई है, कहां है झारखंड सरकार ?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here