पुतिन: ईरान एक महान मुल्क है ईरान अपनी जंग ख़ुद लड़ना चाहता,ज़रूरत पड़ी तो हम मदद के लिए हैं

0
israil iran war

आज सुबह ईरान ने इजराइल के बीर्शेबा शहर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पास बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।ईरान का कहना है कि यहाँ से इजरायली सेना को सॉफ्टवेयर और AI की सेवाएं दी जा रही थी।हालांकि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने इस बात से इंकार किया है। दूसरी तरफ, ईरान इजरायल जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान सामने आया है। पुतिन ने कहा अबतक ईरान ने हम से कोई मदद नहीं मांगी है, जब यह जंग शुरू हुई थी तो हमने कहा था कि हम एयर फ़ोर्स सिस्टम की मदद कर सकते हैं। लेकिन ईरान ने मना कर दिया था। ईरान एक महान मुल्क है ईरान अपनी जंग ख़ुद लड़ना चाहता है।समझौतों में सैन्य सहायता शामिल नहीं है लेकिन अगर ईरान को हमारी ज़रूरत पड़ी तो हम मदद के लिए तैयार हैं।रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि सैकड़ों रूसी परमाणु विशेषज्ञ ईरान में काम कर रहे हैं और वे कहीं नहीं जाने वाले हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के बुशहर में 600 कर्मचारी हैं.उन्होंने कहा कि इजरायल ने इन कर्मचारियों की सुरक्षा का वादा किया है।इसके अलावा रूस ने इजरायल को चेतावनी दी है कि ईरान में मेरे भी तीस वैज्ञानिक हैँ उन्हें कुछ नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here