झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) अब स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा दो चरणों में आयोजित करेगा।हालाँकि, यदि किसी परीक्षा के लिए 50,000 से कम आवेदन आते हैं, तो उसे एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।झारखंड राज्य आवास बोर्ड संशोधन विनियमावली के प्रस्ताव,बरवाडीह पथ के लिए 114 करोड़ की मंजूरी,राजपत्रित पदाधिकारियों को मोबाइल के लिए 25 हजार मिलेगा.हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के लिए 3 करोड़ रुपए प्रति वर्ष देने के प्रस्ताव,कुंदन कुमार की सेवा नियमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी.रांची-अरगोड़ा चौक-रिंग रोड तक फोर लेन सड़क के लिए 141 करोड़ और विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड तक साइकिल ट्रैक और सर्विस रोड निर्माण के लिए 301 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी गई।




