प्रतुल शाहदेव: अविलंब सुरक्षा पुख्ता की जाए हाईकोर्ट की मुख्यमंत्री जी

0
pratul shahdeo

झारखण्ड : BJP प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपनी PC में कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरा.हेमंत सरकार के द्वारा बिना टेंडर का उच्च न्यायालय की सुरक्षा के लिए उपकरण खरीदने के साथ साथ राज्य सरकार पर उच्च न्यायालय की सुरक्षा की लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया.प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा ”मुख्यमंत्री जी 1 वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय के लिए जिन सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी हुई थी,उसमें से बम,आईडी टी एन टी, हाइ एक्सप्लोसिव डिटेक्ट करने वाले उपकरण बेकार निकले।यह सुरक्षा के साथ घोर लापरवाही है।एक वर्ष से कोई कार्रवाई नहीं होना बड़े प्रश्न खड़ा करता है।समय के साथ सुरक्षा उपकरणों का आधुनिकरण होता है।उच्च न्यायालय के लिए भी हेमंत सरकार ने आईडी, बम ,एक्सप्लोसिव,TNT,आदि डिटेक्ट करने वाले बहुत महंगे उपकरण खरीदे थे।पुलिस की तकनीकी जांच में इसे 18 जून, 2024 को रिजेक्ट कर दिया गया।उसके बाद भी लगातार सरकार 1 वर्ष से चुप बैठी है।उच्च न्यायालय की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।सुरक्षा को अविलंब दुरुस्त करें माननीय मुख्यमंत्री जी।राज्य सरकार को माननीय उच्च न्यायालय की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here