जामताड़ा: आज मंत्री इरफ़ान अंसारी ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम डोमरडीहा और आदिवासी टोला बड़बाद के बीच एक अत्यंत महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय पुल का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा यह क्षेत्र आदिवासी, मुसलमान और ओबीसी बहुल है, और वर्षों से पुल की मांग यहां के ग्रामीण कर रहे थे। यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि विकास की ओर एक बड़ा कदम है। मेरे पिता, पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी जी ने इस पुल को प्राथमिकता देने की बात कही थी। आज मैं यह वादा पूरा कर रहा हूं। पुल के साथ-साथ यहां तक आने वाली सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू कराया जाएगा।इस पुल के बन जाने से आस-पास के लोग मुख्यधारा से जुड़ेंगे और उनका सामाजिक व आर्थिक विकास और भी तेजी से तथा बेहतर ढंग से हो सकेगा। वर्षों से जो क्षेत्र पिछड़ गया था, वह अब तेजी से आगे बढ़ेगा। “मैं विकास पुरुष हूं, और विकास करना मेरा कर्तव्य है। भाजपा को “इरफान फोबिया” हो गया है, क्योंकि मैं वहां काम करता हूं जहां ये सिर्फ बातें करते हैं। मैं आलोचना से नहीं डरता, क्योंकि जनता मेरे साथ है—बिना भेदभाव, बिना जात-पात के, सभी वर्गों का मैंने बराबर विकास किया है।”आज मैं इस भव्य व एतिहासिक मौके पर यह भी घोषणा करता हूँ कि बहुत जल्द इस क्षेत्र में एक अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।डॉ. इरफान अंसारी – एक नाम, जो बन चुका है भरोसे का प्रतीक और विकास का पर्याय।




