ईरान ने 100 से ज्यादा हथियारबंद ड्रोन के साथ इजरायल पर ह*मला किया है।अमेरिकी और इजरायली मीडिया के मुताबिक यह हमला तेहरान की तरफ से ऑपरेशन राइज़िंग लॉयन के जवाब में किया गया है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने पुष्टि की है कि ईरान ने परमाणु स्थल पर ह*मले के जवाब में इजरायल पर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं। इजरायल रक्षा बलों ने कहा, “हम अब पुष्टि कर सकते हैं कि ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, IRGC के कमांडर और ईरान के आपातकालीन कमान के कमांडर सभी 200 से अधिक लड़ाकू विमानों द्वारा ईरान भर में किए गए इजरायली ह*मलों में मा*रे गए हैं…”
सूत्रों के मुताबिक इजराइली ह*मले में ईरान के बड़े-बड़े नेता कमांडर मा*रे गए:
1.इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर-इन-चीफ, हुसैन सलामी
2.ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी
3.ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार और एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के सदस्य अली शमखानी
4.तेहरान स्थित इस्लामिक आज़ाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद मेहदी तेहरानची
5.ईरानी जनरल स्टाफ के खतम-अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल गुलाम अली रशीद




