गिरिडीह: आज पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने खंडोली पर्यटक स्थल का निरीक्षण किया।मंत्री ने कहा हम इस खूबसूरत स्थल को एक आकर्षक और आधुनिक पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जल्द कार्य प्रारंभ करेंगे।आगामी दिनों में यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए ईको कॉटेज़, सुव्यवस्थित पार्क, मरीन ड्राइव तथा समर्पित पिकनिक स्पॉट जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएँगी, जिससे उनका अनुभव और भी आनंददायक व यादगार बनेगा।इसके अलावा मंत्री ने आज गिरिडीह जिले में 400 हेक्टेयर में बन रहे कठवारा बायोलॉजिकल पार्क का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अबुआ सरकार झारखण्ड में पर्यटन क्षेत्र को नये आयाम देने के लिए दृढ़संकल्पित है।




