रांची:शहर के सभी थाना प्रभारी बकरीद के दौरान स्वयं शहर में भ्रमणशील होकर रख रहे निगरानी

0
Ranchi police

रांची: आज दिनांक-07.06.25 को राजधानी रांची में ADM (लॉ एंड ऑर्डर), पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, सदर, नगर , हटिया तथा शहर के सभी थाना प्रभारी ईद उल जुहा (बकरीद) त्यौहार के दौरान राजधानी रांची के विभिन्न मस्जिद/ईदगाहों का भ्रमण कर पर्व के दौरान विधि व्यवस्था एंव यातायात संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को चेक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया और स्वंय शहर में भ्रमणशील होकर निगरानी रख रहें हैं। साथ ही वरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी लगातार निगरानी रखा जा रहा है ।
भ्रमण के दौरान रांची पुलिस/ जिला प्रशासन की ओर से सभी को ईद उल जुहा (बकरीद) की बधाई एंव शुभकामनाएं दिया गया तथा आपसी सद्भावना एवं भाईचारा पूर्वक पर्व मनाने हेतु अपील किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here