मंत्री इरफान अंसारी: डॉक्टरों तथा मरीजों को पूर्ण सुरक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

0
irfan ansari

Hazaribagh: स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी आज एक्स पर जानकारी देते हुए जनता को सूचित किया कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की घटना हमारे संज्ञान में है और डॉक्टरों तथा मरीजों को पूर्ण सुरक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के परिसर में असमाजिक तत्त्वों द्वारा चिकित्सकों तथा अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें प्राप्त होती है एवं सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को डरा, धमका व बरगला करके निजी अस्पताल में भेजते है। यह सरकार और स्वास्थ्य विभाग की छवि को धूमिल करने का एक षड़यंत्र है। जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सकारात्मक महौल में देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं इसमें अवरुद्ध उत्पन्न करने वालों को छोड़ नहीं जाएगा। Hazaribagh DC ऐसे असामाजिक तत्त्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें।Hazaribagh Police आपकी भी यह जिम्मेदारी बनती है कि अस्पताल परिसर सहित चिकित्सकों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा का पूर्ण ख्याल रखे। ताकि अस्पताल में इलाजरत मरीजों और चिकित्सकों को किसी भी प्रकार का भय तथा असुरक्षा महसूस ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here