खड़गे ने थपथपाई मंत्री इरफान अंसारी की पीठ, कहा-“आप अच्छा काम कर रहे हैं…ऐसे ही डटे रहिए”

0
Irfan Ansari

रांची : आज दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर मंत्री इरफान अंसारी ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग की पूरी रिपोर्ट सौंपी। मुलाकात की जानकारी देते हुए मंत्री ने एक्स पर बताया कि”मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए मैं दिन-रात मेहनत कर रहा हूं।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पीठ थपथपाई और कहा —”आप अच्छा काम कर रहे हैं… ऐसे ही डटे रहिए!”उनकी बातों से मन और आत्मा दोनों को नई ऊर्जा मिली है। अब और जोश के साथ लौट रहा हूं…वादा है — विभाग और संगठन, दोनों को मिसाल बना दूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here