पोटका: दुर्लभ चर्म रोग से पीड़ित 5 साल की बच्ची, इलाज व्यवस्था के लिए सीएम ने डीसी को जारी किए निर्देश

0
cm hemant soren

पूर्वी सिंहभूम : 5 साल की सोनामनी सबर को सूरज की रोशनी से डर लगता है वह दुर्लभ चर्म रोग से पीड़ित है और अंधेरे में जीने को मजबूर है।वह पोटका प्रखंड (पूर्वी सिंहभूम) के कोराडकोचा सबर टोला में रहती है, जहां अब तक कोई डॉक्टर नहीं आया, कोई जांच नहीं हुई, कोई मदद नहीं मिली। बच्ची के लिए मदद की गुहार जैसे ही सीएम हेमंत सोरेन के पास पहुंची सीएम ने बिना कोई देरी किए पूर्वी सिंघभूम डीसी को तत्काल संज्ञान लेकर सोनामणि को समुचित इलाज पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सूचना देने का निर्देश दिया। जिसके बाद डीसी ने सूचित किया ”जोहार आदरणीय सर,वर्णित मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को अपनी टीम के साथ सोनामुनी से मिलकर समुचित इलाज सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here