झारखंड के पहले एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण 19 जून को ,रातू रोड को पिछले 4 दशक के जाम से मिलेगी मुक्ति

0
sanjay seth

रांची : 19 जून को जनता को एलिवेटेड कॉरिडोर समर्पित होगा.आज नई दिल्ली में सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकारी से मुलाकात की। रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर की प्रगति की जानकारी दी, इसके लोकार्पण का आग्रह किया। उन्होंने 19 जून को कॉरिडोर के लोकार्पण की सहमति दी।यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है, जिसकी सौगात रांची की जनता को मिली है। इसके लोकार्पण होने के बाद रातू रोड को पिछले 4 दशक के जाम से मुक्ति मिलेगी। वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा और रांचीवासी भी राहत महसूस करेंगे। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण की तैयारी जल्द शुरू हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here