मंत्री इरफ़ान अंसारी ने डीसी को जारी किया निर्देश ”मोराबादी में फूड मार्केट और सब्जी मार्केट को अलग अलग जगह में बसाया जाए”

0
Irfan Ansari

रांची : राँची नगर निगम द्वारा मोराबादी क्षेत्र के वेंडर्स को एक ही स्थल पर व्यवस्थित करने हेतु मोराबादी बिजली ऑफिस के समीप 1.36 करोड़ रुपए की लागत से वेंडर मार्केट का निर्माण किया गया है। उक्त वेंडर मार्केट में वेंडर्स को स्थल आवंटन करने हेतु आज दिनांक 27.05.2025 को अपर प्रशासक की उपस्थिति में रांची नगर निगम कार्यालय के आठवें तल पर ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई।जगह आवंटन की इस प्रक्रिया का अब मोरहाबादी के काफी दुकानदार विरोध कर रहे हैं. इनका कहना है कि काफी सालों से वे मोरहाबादी में दुकान लगा रहे हैं. लेकिन नगर निगम द्वारा जो दुकानदारों की सूची जारी की गयी है, उसमें उनका नाम ही नहीं है. ऐसे में अब वे कहां जायेंगे. आज स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी से मिल मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों ने अपनी बात रखी. जिसके बाद मंत्री ने उपायुक्त से बात कर कहा कि मोराबादी में फूड मार्केट और सब्जी मार्केट को अलग अलग जगह में बसाया जाए । उपायुक्त ने नगर आयुक्त से बात कर त्वरित कार्रवाई की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here