झारखण्ड: JBVNL बिजली बिल का समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर ऐक्शन लेने की तैयारी में है। इसके लिए राज्य में 10 हजार रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की गयी है। फिलहाल, निगम ने इन सभी उपभोक्ताओं को लीगल नोटिस भेजकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं की गयी, तो जून महीने से उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।




