झारखंड के जेलों में 26 कैदी HIV , 37 टीबी और 9 सिफलिस संक्रमित

0
HIV

रांची : झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक अबु इमरान की अध्यक्षता में कल बुधवार को राज्य सरकार द्वारा गठित स्टेट ओवरसाइट कमेटी की बैठक में इस बात की पुष्टि की गयी है कि झारखंड के विभिन्न जिलों में कुल 37,702 कैदियों की एचआइवी जांच में पाया गया है कि कुल 26 कैदी HIV संक्रमित हैं. वहीं कुल 11,957 कैदियों की सिफलिस की जांच में 9 कैदी सिफलिस से संक्रमित पाये गये. इसके अलावा 3 कैदी हेपेटाइटिस,कुल 37 कैदी टीबी से संक्रमित पाये गये हैं. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here