रांची : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत अन्य 6 राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के सचिवों को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया है.इन राज्यों के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी कर कारण बताने को कहा गया है कि 18 फरवरी को जारी निर्देशों का पालन नहीं करने के बाद इन राज्यों के खिलाफ न्यायालय की अवमानना अधिनियम के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की जाये.मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी.




