झारखण्ड : सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा के रिजल्ट आज जारी हुए, 88.39 फीसदी बच्चे परीक्षा में पास हुए।16 लाख 92 हजार 794 छात्र बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 फीसदी जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70 फीसदी रहा । इसबार लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 5.94 फीसदी अधिक है।केंद्र सरकार द्वारा संचालित नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन इस साल भी शानदार रहा, नवोदय विद्यालयों के सबसे अधिक 99.29 फीसदी जबकि केंद्रीय विद्यालयों के 99.05 फीसदी बच्चे परीक्षा में पास हुए. वहीं सीबीएसई दसवीं में इस बार95 % छात्राएं पास हुईं, जबकि लड़़कों का प्रतिशत 92.63% रहा है. पिछली बार लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 94.75 और लड़कों के पास होने का प्रतिशत 92.71 रहा था.इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के99.49% छात्र पास हुए हैं, जबकि केंद्रीय विद्यालय का 99.45 के साथ दूसरे नंबर पर रहा है. झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने बच्चों को बधाई दी ”सीबीएससी बारवीं और दसवीं परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई और जोहार।
परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप जिन्हें परिणाम नहीं मिल पाया वो निराश न हों, कड़ी मेहनत करते रहें। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो यही कामना करता हूँ।
आज इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधनों को भी मैं हार्दिक बधाई देता हूँ, जोहार करता हूँ।”




