धनबाद: सोमवार की देर रात BIT सिंदरी के फर्स्ट और थर्ड इयर के छात्रों के बीच मामूली बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद BIT कैंपस में देर रात छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं जबकि कई छात्र हॉस्टल छोड़कर अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान हॉस्टल के कमरों में घुसकर छात्रों को निशाना बनाया गया है। ह*मले में लाठी- डंडे, हॉकी, रॉड और ईंटों से ह’मला किया गया है। सूचना मिलने के बाद जब जूनियर छात्र के परिजन वहां पहुंचे तो उनकी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पहुंचे और हंगामा कर रहे छात्रों को हिरासत में ले लिया।




